जगाधरी: फतेहपुर पुल पर स्कूटी खड़ी कर लापता हुए युवक की तलाश जारी, गोताखोरों की मदद से तीसरे दिन भी खोजबीन
गोताखोर अमर सिंह ने बताया कि इकराम चार बच्चों का पिता है। और पुल के ऊपर स्कूटी खड़ा कर लापता हो गया था जिसके बाद परिवार वालों को शक है कि शायद उसने नहर में छलांग लगा दी। जिसको लेकर पिछले दो दिन से लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है मगर कामयाबी हासिल नहीं हुई है आज भी उसकी तलाश के लिए सर्च अभियान चलाया गया।