अररिया: सतवेर गांव में मकई के खेत में घास काटने गई महिला की अर्ध जली हालत में शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी
Araria, Araria | May 13, 2024 सिकटी प्रखंड क्षेत्र के बरदाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत सतवेर गांव वार्ड संख्या 07 में मकई के खेत में घास काटने गई महिला की अर्ध जली हालत में शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।जिसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा घटना की सूचना बरदाहा थाना पुलिस को दी गई।