जगदलपुर: सुशासन, विकास और सौहार्द्रता पर बिहार की जनता ने लगाई अपनी मुहर: किरण देव, विधायक और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने बिहार विधानसभा चुनावों में भाजपानीत एनडीए की शानदार जीत को बिहार के सुशासन मॉडल की ऐतिहासिक जीत कहा है। बिहार के नतीजे डबल इंजन की सरकार के पिछले 20 वर्षों के कार्यकाल में वहां का जो विकास और सुशासन की व्यवस्था और भयमुक्त वातावरण की ओर इंगित करते हैं।