घोड़ाडोंगरी: साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करना और सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपने ने के लिए सारणी पुलिस ने चलाया अभियान।
मंगलवार को थाना सारणी द्वारा शासकीय विष्णु सिंह गौंड महाविद्यालय, बागडोना में ‘SAFE CLICK–2.0’ अभियान के अंतर्गत Day–14 पर Cyber Safety Walk का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करना और सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित करना था।