मैहर: इच्छा पूर्ति मंदिर में फोटो खींचने को लेकर विवाद, महिला की तबीयत बिगड़ी; परिजनों ने सुरक्षा कर्मियों पर लगाए गंभीर आरोप
मैहर। शहर के इच्छा पूर्ति मंदिर में दर्शन करने पहुंचे एक परिवार और सुरक्षा कर्मियों के बीच फोटो खींचने को लेकर विवाद होने का मामला सामने आया है। घटना के दौरान एक 37 वर्षीय महिला की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल मैहर मे इलाज कराया गया।