असरगंज: विद्युत विभाग के कनींय अभियंता ने विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला की तैयारी को लेकर कच्ची कांवरिया पथ का किया निरीक्षण
आगामी विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला की तैयारी को लेकर विद्युत विभाग के कनींय अभियंता रौशन कुमार ने असरगंज प्रखंड क्षेत्र स्थित कच्ची कांवरिया पथ का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न ट्रांसफार्मर एवं कवर्ड वायर के संबंध में जानकारी ली । उन्होंने 11 हजार तार से सटे पेड़ की टहनी की कटनी करने का निर्देश दिया ।