असरगंज: रहमतपुर बासा गांव में दबंगों ने युवती के साथ मारपीट कर किया घायल
असरगंज थाना क्षेत्र के रहमतपुर बासा निवासी विजय मंडल की पत्नी दुःखरी देवी ने असरगंज थाना में आवेदन देकर कहा कि मेरी पुत्री भारती कुमारी घर से खेत जा रही थी कि रास्ते में मो0 सलुउद्दीन , मो0 अनवर मो0अकरम मो0 नवरेज सभी विक्रमपुर के निवासी है। सभी मेरी पुत्री के साथ गाली गलोैज करने लगे जिसका मेरी पुत्री के द्वारा विरोध करने पर लोगों ने कुदाल से सर पर वार किया।