असरगंज: अज्ञात चोर ने मासूम गंज में एक घर में घुसकर 80 हजार नगदी सहित तीन मोबाईल व एक बाईक की चोरी
असरगंज थाना क्षेत्र के मासूमगंज गांव निवासी सुनील कुमार महतो के घर में अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। घटना को लेकर पीड़िता सुनील कुमार महतो की पत्नी नीतू कुमारी ने थाने में आवेदन दिया है । जिसमें कहा है कि रात में अज्ञात चोरों ने मेरे घर के पीछे की दिवाल फांदकर छत का सीढ़ी होते हुए रूम प्रवेश कर घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया।