रामपुर की कारागार में बंद समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी एपीजे अब्दुल कलाम गेस्ट हाउस गेट की वजह से सुर्खियों में है। जिला प्रशासन ने गेट को हवा करके दीवार चुनवा दी है। यह तस्वीर गुरुवार की शाम 5:00 बजे की है। जब हमने वहां जाकर जायज लिया और देखा तब पता चला कि गेट को हटवा करके दीवार चुनवाने का काम पूरा कर दिया है।