शहपुरा: परसवाह गांव में पति की असमय मृत्यु के उपरांत पत्नी को कलेक्टर ने दी आर्थिक सहायता राशि
डिंडौरी जिले के परसवाह गांव में पति चैन सिंह के असमय मृत्यु के उपरांत पत्नी चमेली बाई को मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजना अंतर्गत ₹4 लाख की कलेक्टर ने मंगलवार दोपहर लगभग 2:30 बजे आर्थिक सहायता राशि दी। दरअसल कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने आर्थिक सहायता राशि का चेक सौंपते हुए उचित सलाह देते हुए भविष्य की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की बात कही ।