रामगंजमण्डी: हरियाखेड़ी फोरलेन पर कार और बाइक की भिड़ंत, तीन लोग गंभीर रूप से घायल
रामगंजमंडी क्षेत्र के हरियाखेड़ी फोरलेन पर गुरुवार ओर शुक्रवार की मध्यरात हुई तेज बारिश के दौरान कार और बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत में तीन जने गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद झालावाड़ रेफर किया गया। शुक्रवार सुबह करीब 9:30 बजे टोल एम्बुलेंस स्टाफ से मिली जानकारी के अनुसार मदनपुरिया निवासी प्रताप, धनराज और दुर्गावती बाइक पर सवार हो