शाहबाद: गुहारी रोड पर पलटी पिकअप, चालक को आई मामूली चोट
Shahbad, Baran | Jun 15, 2026 जानकारी सोमवार सुबह 10 बजे मिली देवरी से मझारी की ओर जा रही एक पिकअप वाहन गुहारी रोड पर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में पिकअप चालक को मामूली चोटें आईं, जबकि वाहन में सवार अन्य लोग सुरक्षित रहे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सड़क पर अचानक संतुलन बिगड़ने से पिकअप पलट गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे।