झारखंड में कड़ाके की ठंड और लगातार गिरते तापमान ने जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। शिकारीपाड़ा प्रखंड में भी ठंड का प्रकोप बढ़ने के साथ ही मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। इसे देखते हुए शिकारीपाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने ग्रामीणों के लिए विशेष स्वास्थ्य परामर्श जारी किया है।