मुरैना नगर: चंबल के शेरों की दहाड़: मुरैना की कराटे टीम ने कोलकाता में 20 पदक जीतकर रचा इतिहास
मुरैना की चंबल लायंस मार्शल आर्ट्स अकादमी के खिलाड़ियों ने कोलकाता में आयोजित 1st फुनाकोशी यूथ कप 2026 में बीते दिनशानदार प्रदर्शन करते हुए 10 स्वर्ण, 8 रजत और 2 कांस्य पदक जीते।इस उपलब्धि के साथ टीम ने प्रथम स्थान हासिल कर चंबल और मध्यप्रदेश का नाम रोशन किया।सफलता का श्रेय कोच सत्यम शर्मा व सौरभ रजक के मार्गदर्शन और खिलाड़ियों के अनुशासन व मेहनत को जाता है।