बरहट: पतसंडा में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित, दर्जनों लोगों का किया गया स्वास्थ्य जांच
Barhat, Jamui | May 24, 2026 पतसंडा स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय परिसर में रविवार को डॉ. सिन्हा हेल्थकेयर एंड रिसर्च फाउंडेशन एवं जय प्रभा मेदांता सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, पटना के सहयोग से नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। शिविर में उपस्थित फाउंडेशन के सदस्यों ने 9 बजे बताया कि शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों ने स्वास्थ्य जांच कराई।