बिल्थरारोड तहसील सभागार में पूर्वाह्न 11 बजे बजे एडीएम अनिल कुमार की अध्यक्षता में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में 55 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। 8 मामलों का तत्काल निस्तारण किया गया। शेष शिकायतें राजस्व, विकास, आपूर्ति आदि विभागों से संबंधित थीं। एडीएम ने अधिकारियों को शीघ्र व गुणवत्तापूर्ण निपटारे के सख्त निर्देश दिए।