महाराष्ट्र के जलगांव जिले में छह साल पहले हुई एक दिल दहला देने वाली वारदात में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है. भुसावल जिला एवं सत्र न्यायालय ने चार मासूम बच्चों की हत्या और एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के दोषी महेंद्र सीताराम बारेला को फांसी की सजा सुनाई है. अदालत ने इसे बेहद जघन्य और दुर्लभतम मामलों में से एक माना है.