गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया रेलवे जंक्शन पर RPF ने ₹32400 की विदेशी शराब के साथ 3 लोगों को किया गिरफ्तार
गया रेलवे जंक्शन पर RPF की टीम ने ऑपरेशन सतर्क के तहत 30.375 लीटर विदेशी शराब के साथ 3 को गिरफ्तार किया है। RPF इंस्पेक्टर बनारसी यादव ने बुधवार की सुबह 8 बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि गश्ती के दौरान 81 बोतल विदेशी शराब को जब्त किया गया है।पूछताछ में खुद का नाम मुकेश कुमार,सोनू कुमार और विकास कुमार बताया है।