अंबाह: पुलिस विभाग में हुए तबादले: अंबाह थाने से चार पुलिसकर्मियों का तबादला, नई जिम्मेदारियों के लिए हुए रवाना
Ambah, Morena | Jun 8, 2026 अंबाह से चार पुलिसकर्मियों का तबादला, नए कार्यस्थलों पर संभालेंगे जिम्मेदारी पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल के तहत चार पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सियाराम दीवान, प्रधान आरक्षक प्रमोद शर्मा, महिला प्रधान आरक्षक साधना और आरक्षक चालक धर्मेंद्र परमार का ट्रांसफर अंबाह से अन्य इकाइयों में किया गया है।