श्रीडूंगरगढ़: ड्रेनेज निर्माण से बिगड़ा जनजीवन, वार्ड 23 में पेयजल संकट, ग्रामीणों ने किया विरोध दर्ज
कस्बे के वार्ड संख्या 23 में नगरपालिका द्वारा कराए जा रहे ड्रेनेज सिस्टम के निर्माण से स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ गई है। पिछले एक सप्ताह से वार्डवासी पेयजल के लिए भटक रहे हैं, लेकिन जलदाय विभाग और प्रशासन की ओर से अब तक कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई। पूर्व पार्षद मूलचंद स्वामी ने बताया कि बिग्गाबास क्षेत्र में बरसाती पानी की निकासी के लिए सड़क तोड़कर ना