जगाधरी: गांधीधाम कॉलोनी में एक्सीडेंट के बाद पति की छुट्टी करा घर पहुंची पत्नी के साथ ससुर ने की मारपीट व फाड़े कपड़े, केस दर्ज
महिला ने बताया उसका पति का एक महीने पहले एक्सीडेंट हो गया था जिसकी वजह से वह अस्पताल में था। अस्पताल से छुट्टी करने के बाद जैसे ही वह उसे लेकर ससुराल पहुंची तो ससुर ने उसे घर में घुसने से मना कर दिया। और उसके साथ मारपीट करते हुए उसके कपड़े भी फाड़ दिए। इसके बाद उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।