टिकारी: केसपा पंचायत के इटहोरी निवासी सुचित बैठा के पुत्र छोटे रजक का निधन, गांव में शोक
Tikari, Gaya | May 24, 2026 टिकारी के केसपा पंचायत स्थित इटहोरी निवासी सुचित बैठा के 30 वर्षीय पुत्र छोटे रजक का निधन हो गया। मृतक के पत्नी और दो पुत्र है। युवक गुजरात के वापी में एक फैक्ट्री में काम करता था और वहीं रोलर मशीन पर काम करते समय दो महीना पहले गंभीर रूप से घायल गया था। जहां दो महीने से ईलाज चल रहा था। युवक शनिवार को घर आया। जहां आधे घंटे के अंदर ही उसका निधन हो गया।