मांझी: मांझी-ताजपुर मुख्य मार्ग पर विशाल पेड़ गिरने से आवागमन ठप
Manjhi, Saran | Apr 2, 2026 मांझी-ताजपुर मुख्य मार्ग पर भभौली गांव के सामने सड़क के बीचों-बीच एक विशालकाय पेड़ गुरुवार के शाम करीब 6 बजे गिर गया, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया.घटना के बाद दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.सूचना मिलते ही मांझी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पेड़ को काटकर हटाने के साथ आवागमन बहाल करने के प्रयास में जुट गई