ओरमांझी: झारखंड हाईकोर्ट आदेश के बाद ओरमांझी स्थित बिरसा जैविक उद्यान की फंडिंग पर संकट
झारखंड हाईकोर्ट आदेश के बाद ओरमांझी स्थित बिरसा जैविक उद्यान की फंडिंग पर संकट में आने की आशंका है। शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे झारखंड हाईकोर्ट ने रिटायर्ड रेंजर आनंद कुमार के बकाया भुगतान मामले में वन विभाग और उससे जुड़े प्राधिकारों के सभी वित्तीय लेनदेन पर रोक लगा दी है, जिससे ओरमांझी स्थित बिरसा जैविक उद्यान की व्यवस्थाएं प्रभावित हो सकती हैं।