कांग्रेस के नेता व पदाधिकारियों ने शुक्रवार 10 बजे के लगभग पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। शहर व जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित पुष्पांजलि कार्यक्रम में कांग्रेस के सभी नेता व विविन्न प्रकोष्ट के पदाधिकारी शामिल हुए। कांग्रेस जनों ने इंदिरा गांधी अमर रहे के नारे लगाए।