वाड्रफनगर: 500 मीटर तक मौत का घसीटता ट्रक: डिलेवरी बॉय के चिथड़े उड़ गए, हेलमेट भी बना बेबस
वाड्रफनगर शुक्रवार बाईपास रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में डिलेवरी बॉय की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को अपनी चपेट में ले लिया और करीब 500 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। हादसा चुरैला नाले के पास हुआ। मृतक की पहचान विकाश देवांगन के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि युवक ने हेलमेट पहना हुआ था,