भारत के महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के जन्मदिवस और 'राष्ट्रीय गणित दिवस' के उपलक्ष्य में आज सोमवार को दोपहर लगभग 2:00 बजे शासकीय छत्रसाल महाविद्यालय,पिछोर में ज्ञान-विज्ञान से भरपूर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शैक्षणिक परंपरा के अनुसार मुख्य अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई।