कोचस बाजार स्थित सासाराम- चौसा मार्ग के किनारे नाली का निर्माण आधा अधूरा होने के कारण बाजार एवं मुहल्ले का पानी सड़कों पर ही पसरकर बजबजा रहा है। लगातार बह रहे नाली के पानी के कारण कई जगहों पर सड़क टूटकर खराब हो गई है। जब सड़कों पर इस मौसम में जलजमाव की स्थिति पैदा हो गई है, तो बरसात में सड़क की क्या दुर्दशा होगी, यह सहज ही अनुमान लगाया जा सकता है। सबसे बुराहाल..