बरेली में डीएम अविनाश सिंह के निर्देश पर एसडीएम सदर ने कई गैस एजेंसियों पर औचक छापेमारी की। कैंट क्षेत्र के लाल फाटक स्थित कुनाल इंडेन गैस एजेंसी समेत कई जगहों पर जांच हुई। शिकायत थी कि बुकिंग के बाद भी उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर नहीं मिल रहा। सप्लाई विभाग को बुलाकर रिकॉर्ड जांचे गए, अनियमितता मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।