ऊंचाहार: ऊँचाहार कस्बे में पूर्व चैयरमैन ने दिवंगत भाई की स्मृति में वाटर कूलर की स्थापना कराई, पूर्व प्रधान ने काटा फीता
ऊँचाहार नगर के पूर्व चैयरमैन प्रमोद गुप्ता ने भीषण गर्मी में आम लोगों को शीतल जल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भीड़भाड़ वाले शनिदेव मंदिर परिसर में वाटर कूलर की स्थापना की है,उन्होंने ये कार्य दिवंगत भाई प्रदीप गुप्ता की स्मृति में किया।मंगलवार को पूर्व प्रधान लालचंद कौशल ने फीता काटकर इसका शुभारंभ किया।इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने इस कार्य के लिए सराहना की है।