फिरोज़ाबाद: भीकनपुर इलाके में गाली-गलौज का विरोध करने पर भांजे ने अपने साथियों के साथ मिलकर मामा और मामी को जमकर पीटा
फ़िरोज़ाबाद के थाना रामगढ क्षेत्र के गांव भीकनपुर इलाके सें मारपीट का मामला सामने आया है। घायल दम्पति का आरोप है रिश्ते में भांजा लगने वाले विवेक नें आरोप साथियो के साथ मिलकर घर में घुसकर मारपीट की है। घटना के पीछे गाली गलौज का विरोध करना बताया जा रहा है। घायल दम्पति नें मामले को लेकर आरोपी भान्जे ऒर उसके साथियो के साथ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करा दिया है।