कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल ने शनिवार को 4:00 बजे बिजुरी नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत सूर्य मंदिर तालाब में छठ पर्व के लिए तैयार किया जा रहे घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को निर्देश दिए की घाट में लाइफ जैकेट पहनकर कर्मचारी तैनात रहेंगे जिससे छठ घाट में आने वाले लोगों की सुरक्षा और व्यवस्था दोनों हो सके।