लांजी: 24 घंटे भी नहीं टिक पाई मरम्मत, फिर धंसी कारंजा पुलिया की सड़क घटिया मरम्मत पर उठे सवाल, क्या जनता की जान से हो रहा खिलव
करोड़ों रुपये की लागत से बने लांजी–आमगांव मार्ग पर कारंजा पुलिया की एप्रोच सड़क मरम्मत के 24 घंटे के भीतर ही पहली बारिश में फिर धंस गई। हाल ही में समाचार प्रकाशित होने के बाद निर्माण एजेंसी ने जल्दबाजी में मरम्मत कराई थी, लेकिन वह टिक नहीं सकी। इससे मरम्मत कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। गौरतलब है कि कलेक्टर मृणाल मीणा ने पुल-पुलियों की नियमि