स्वार: विश्व पर्यावरण दिवस पर स्वार क्षेत्र में आसरा वेलफेयर सोसाइटी ने किया वृक्षारोपण
Suar, Rampur | Jun 5, 2026 विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आसरा वेलफेयर सोसाइटी, रुस्तम नगर द्वारा वृक्षारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संस्था के बच्चों ने उत्साहपूर्वक पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। बच्चों ने “एक पेड़, एक जीवन” और “धरती बचाओ, भविष्य सजाओ” जैसे नारों के साथ लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया।