मिर्ज़ापुर: ड्रमलगंज में सड़क हादसे में मरने वाले परिवार के गांव जिगना में छाया मातम, पीएम ने जताया शोक और दी ₹2 लाख सहायता
बताते चले कि बुधवार की रात ड्रमलगंज सड़क हादसे में कुल 11 लोगों की मौत हुई जिसमें जिगना गांव के ही एक ही परिवार के नौ लोगों की मौत से गांव में मातम छाया है गुरुवार की सुबह 10:00 बजे आसपास के गांव के लोग मृतक परिवार के घर पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। वही पीएम ने सड़क हादसे में जान गवाने वाले लोगों के परिजनों को दो लाख की सहायता राशि की घोषणा की है।