देवरिया शहर के पूरवा चौराहे पर डिवाइडर पर योग की विभिन्न मुद्राओं की प्रतिमाएं लगाई गई है ।जिसका उद्घाटन सोमवार की शाम 7:30 बजे भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय और नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह ने किया । इस दौरान तो उन्होंने कहा कि योग हमारी परंपरा है ।इन प्रतिमाओं को देख योग के प्रति लोगों का रुझान बढ़ेगा।