टिकारी के पंचानपुर थाना अंतर्गत महियारपुर से पुलिस ने हत्या के प्रयास के नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विद्यानंद भगत से हुई है। जिसके खिलाफ पिछले माह हत्या के प्रयास की प्राथमिकी पीड़ित द्वारा दर्ज कराई गई थी। पुलिस अधिकारी द्वारा आरोपी युवक को सत्यापन उपरांत सोमवार दोपहर 2 बजे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।