हज़ारीबाग: हजारीबाग में मुठभेड़, तीन इनामी नक्सली ढेर, दो कोबरा जवान घायल
गोरहर थाना क्षेत्र के पांती पिरि जंगल में देर रात हजारीबाग पुलिस, गिरिडीह पुलिस और कोबरा बटालियन की संयुक्त कार्रवाई में तीन इनामी नक्सली मारे गए। इनमें एक करोड़, 25 लाख और 10 लाख का इनामी शामिल है। मुठभेड़ में कोबरा बटालियन के दो जवान घायल हुए हैं। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद रांची मेदांता अस्पताल रेफर किया गया है। ये