भागलपुर में भीषण गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सुबह होते ही तेज धूप और गर्म हवाओं का असर देखने को मिल रहा है। सुबह के समय ही तापमान बढ़ने से लोग घरों में रहने को मजबूर हैं। शहर की सड़कों पर भी सामान्य दिनों की तुलना में कम भीड़ दिखाई दे रही है।