लखीसराय: रामपुर गांव में जान मारने की नियत से चलाई गोली, प्राथमिकी दर्ज
जिले के सूरजगढ़ा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में इसी गांव के राम मनोहर कुमार के पुत्र शुभम राज पर गोली चलाकर जानलेवा हमला किया गया. मामले को लेकर शुभम राज के द्वारा सूरजगढ़ा थाने में कांड संख्या 207/24 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराया गया है. जिसमें रामपुर गांव के स्वर्गीय अरुण सिंह के पुत्र ज्योति कुमार को आरोपित किया गया है.