मुजफ्फरपुर में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। मेडिकल ओवरब्रिज के पास दरभंगा फोर लेन पर देर रात एक महिला को गर्दन में गोली मारकर चलती कार से नीचे फेंक दिया गया। घटना अहियापुर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। पुल से नीचे गश्ती कर रही पुलिस टीम को गोली चलने की आवाज सुनाई दी। जब पुलिस ओवरब्रिज पर पहुंची तो सड़क पर खून से लथपथ महिला पड़ी मिली। पुलिस ने तत्परता दि