टिकारी नगरपालिका मध्य विद्यालय के निकट से बाइक सवार अपराधियों ने दम्पति से 1.25 लाख रुपये की लूट की। घटना से खड़गपुरा निवासी मृत्युंजय कुमार व पत्नी सदमें में है। बैंक ऑफ बड़ौदा की टिकारी शाखा से पैसे की निकासी कर घर लौट रहे थे। बाइक सवार अपराधियों ने उनके हाँथ से रुपयों से भरा थैला छीन लिया और भाग निकले। सूचना के बाद पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।