छिबरामऊ: कोतवाली में संपूर्ण समाधान थाना दिवस का हुआ आयोजन, SDM व SHO ने फरियादियों की सुनी समस्याएं
शहर की कोतवाली में संपूर्ण समाधान थाना दिवस का आयोजन हुआ। उप जिला अधिकारी व प्रभारी निरीक्षक ने फरियादियों की समस्याएं सुनी। शनिवार की सुबह 11:30 बजे कोतवाली में संपूर्ण समाधान थाना दिवस का आयोजन हुआ। जिसमें कुल दो शिकायतें पहुंची व एक शिकायत का मौके पर निस्तारण किया गया।