छिबरामऊ: पीपल चौराहा से श्री साई पालकी यात्रा बड़ी धूमधाम से निकाली गई, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन रहा मुस्तैद
शनिवार की सुबह 10:30 बजे शहर के पीपल चौराहा स्थित विजय नाथ मंदिर से श्री साईं बाबा की पालकी यात्रा बड़ी धूमधाम से निकाली गई। पालकी यात्रा का सौरीख रोड स्थित मां कालका देवी मंदिर पर होगा समापन। नगर में पालकी यात्रा का फूल बरसा कर किया गया स्वागत।