छिबरामऊ: गुरसहायगंज कोतवाली का पुलिस उपमहानिरीक्षक ने किया औचक निरीक्षण पुलिस अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश
छिबरामऊ तहसील क्षेत्र के कस्बा गुरसहायगंज कोतवाली का पुलिस उपमा निरीक्षक द्वारा कोतवाली का औचक निरीक्षण किया गया। शुक्रवार की दोपहर 3:00 बजे गुरसहायगंज कोतवाली पहुंचे पुलिस उपमहानिरीक्षक योगेंद्र कुमार ने औचक निरीक्षण किया। वहीं उन्होंने हवालात व मलखाना सहित महिला हेल्प डेस्क का भी निरीक्षण किया। वहीं उन्होंने पुलिस अधिकारियों को दिशा निर्देश भी दिए।