शुक्रवार को मिली जानकारी अनुसार फोर्टिस कांगड़ा में बाल दिवस पर सूर्यउदय स्कूल योल के स्पेशल बच्चों के लिए विशेष कार्यक्रम हुआ। डीसी हेमराज भैरवा ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं, जबकि विशेषज्ञ डॉक्टरों ने निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया। डीसी ने बच्चों की क्षमताओं को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया।