बरकठ्ठा में आयोजित “आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान सम्मेलन” में हजारीबाग विधायक प्रदीप प्रसाद शामिल हुए। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत जन-जन का संकल्प और राष्ट्र पुनर्निर्माण का आंदोलन है। युवाओं, महिलाओं और किसानों की भागीदारी इसे सशक्त बनाती है। उन्होंने प्रधानमंत्री योजनाओं और ‘वोकल फॉर लोकल’ को अपनाने का आग्रह किया।