फतेेहपुर: बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा, दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में 5 युवक घायल, 3 की हालत गंभीर
बाराबंकी के फतेहपुर-रसूलपनाह मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसे में पांच युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब आमने-सामने आ रही दो बाइकों की तेज रफ्तार में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि सभी युवक सड़क पर गिर पड़े और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।