दरभंगा: दरभंगा हवाई अड्डा पर यात्री सुविधा दिवस 2026 का हुआ आयोजन, सांसद ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का किया उद्घाटन
दरभंगा हवाई अड्डे पर यात्री सुविधा दिवस 2026 का आयोजन किया गया । स्थानीय सांसद सह एयरपोर्ट सलाहकार समिति के अध्यक्ष डॉ गोपाल जी ठाकुर ने एयरपोर्ट के अधिकारियों तथा सलाहकार समिति के सदस्यों के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया तथा दरभंगा एयरपोर्ट पर आने वाले यात्रियों को गुलाब का फूल देकर स्वागत किया। यह जानकारी सोमवार की शाम 5 बजे दी गई।