रुधौली विद्युत उपकेंद्र पर दिसंबर महीने में मिल रही बिजली बिल छूट का लाभ लेने के लिए बड़ी संख्या में केंद्रों पर उपभोक्ता पहुंच रहे हैं। हालांकि, एक ही खिड़की होने के कारण महिला और पुरुषों की लंबी कतारें लग रही हैं, जिससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।